गाडू घड़ी"तेल कलश" का मंगलवार को जोशीमठ से टिहरी राज दरवार के लिए प्रस्थान होगा।।

जोशीमठ,23जनवरी।
श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त तय किए जाने के अवसर पर डिमरी समुदाय के बारीदार"पुजारी"गाड़ू घड़ी तेल कलश को लेकर टिहरी राज दरवार पहुंचते है।
इससे पूर्व की धार्मिक परंपराओं  के तहत सोमवार को नरसिंह मंदिर जोशीमठ मे मंदिर खजाने से गाड़ू घड़ी को निकालकर  पूजा अर्चना की गई,भगवान नरसिंह के दर्शन व मंदिर परिक्रमा व नव दुर्गा सिद्धपीठ के दर्शन के उपरांत गाड़ू घड़ी पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान हुई।
मंगलवार को प्रातः योगध्यान बद्री मंदिर मे पूजा अर्चना के उपरांत गाड़ू घड़ी पुनः जोशीमठ नरसिंह मंदिर पहुँचेगी, यहाँ गाड़ू घड़ी की पूजा व भोग के बाद गाड़ू घड़ी डिम्मर गावं के प्रस्थान करेगी। गाड़ू घड़ी25जनवरी को ऋषिकेश पहुंचेगी और 26 जनवरी वसंत पंचमी को प्रातः नरेन्द्र नगर राज दरबार पहुंचेंगे। जहाँ भगवान बद्रीनाथ के कपाट खोले जाने का मुहूर्त तय किया जाएगा।
गाड़ू घड़ी तेल कलश के नरसिंह मंदिर जोशीमठ से पांडुकेश्वर प्रस्थान किए जाने के अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, निवर्तमान धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल,बीकेटीसी के पूर्व सदस्य ऋषि प्रसाद सती आदि मौजूद थे।
डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा इस वर्ष के लिए चार बारीदार"पुजारी"को नियुक्त किया है,जिनमें राजेन्द्र प्रसाद डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी, हेम चन्द्र डिमरी व मनोज डिमरी शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ