प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने 61प्रभावितों को अन्तरिम राहत राशि के चैक वितरित किए।

जोशीमठ,13जनवरी।
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनपद चमोली के प्रभारी मंत्री डा.धनसिंह रावत ने जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत प्रभावित 61 भू-भवन स्वामियों को विशेष पुनर्वास पैकेज एवं एकमुश्त ग्रान्ट के तहत प्रति भवन स्वामी को 1.50 लाख अतंरिम राहत धनराशि के चैक वितरित किए।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी,अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी व एसडीएम कुमकुम जोशी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ