आशाओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे दी गई अनेक जानकारियां ।।

जोशीमठ/चमोली,20दिसंबर।
दशोली विकास खण्ड की आशाओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण मे मास्टर ट्रेनरों द्वारा अनेक जानकारियां दी गई।
मास्टर ट्रेनर अनिता पंवार व लक्ष्मी बोरा ने प्रशिक्षण के दौरान आशाओं को शिशु एवं गर्भावस्था मे माताओं की देखभाल कैसे करें इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। 
उन्होंने प्रशिक्षण ले रही सभी आशाओं से प्रशिक्षण के दौरान दिए गए सुझावों से अपने अपने क्षेत्रों की गर्भवती माताओं एवं शिशुओं की बेहतर देखभाल की अपेक्षा की।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जिला कॉर्डिनेटर नरेन्द्र देवराड़ी द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ