गणाई गावं को सड़क से जोड़ने का रास्ता साफ,पर्यावरण मंत्रालय ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति।।

---------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,25दिसंबर।
सीमान्त पैनखंडा जोशीमठ का एक और गावँ आजादी के बाद सड़क संपर्क मार्ग से जुड़ सकेगा। वर्षों के प्रयास के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग के पातालगंगा से गणाई 5किमी मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति उत्तराखंड सरकार द्वारा पूर्व में ही दी जा चुकी थी, लेकिन वन अधिनियम के कारण सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।
बीती शुक्रवार 23दिसंबर को भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पातालगंगा-गणाई मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता साफ करते हुए सड़क निर्माण मे आने वाली भूमि को गैर वानिकी कार्यों के लिए लोनिवि को हस्तांतरित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।
5 किमी के इस मोटर मार्ग पर दो स्टील गार्डर पुलों का निर्माण भी किया जाना है।
आजादी के बाद सड़क से जुड़ने के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा जोशीमठ के मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, गणाई की ग्राम प्रधान कांता देवी सती, क्षेत्र पंचायत सदस्या सीमा देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत एवं निवर्तमान विधायक/भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का ग्रामीणो की ओर से आभार ब्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ