चमोली,09दिसंबर।
सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत दशोली ब्लॉक के ग्राम सभा सल्ला रैंतोली पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामवासियों को मिल रही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना। वहीं संबंधित विभागों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
रेखीय विभागों कृषि, उद्यान ग्राम्य विकास, राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम वासियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि गांव में पानी की लाइन क्षतिग्रस्त है, मनरेगा में मैटीरियल का पैसा नहीं आया, सोलर लाइट आधी रात में बन्द हो जाती है, जंगल का रास्ता बनाने, इण्टर कालेज में एनसीसी की मांग तथा स्वास्थ्य कैंप ग्राम सभा में लगाए जांए, राजस्व ग्राम सोलियाणी में लाइट तथा सस्ते गले की दुकान को ग्राम सभा में स्थानातरित किया जाए आदि।
इस दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी तथा ग्राम वासी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ