वाहन दुर्घटना मे क्रिकेटर ऋषभ पंत घायल,मुख्यमंत्री ने समुचित इलाज की सभी ब्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।।

देहरादून,30दिसंबर।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर श्री ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए  उनका समुचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। 
मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए। 
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल ऋषभ को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल  में शिफ्ट किया, प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया  गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ