जोशीमठ,09दिसंबर।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की वीपीएचईपी परियोजना परिसर में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं साइबर अपराध प्रकोष्ठ के सौजन्य से मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं लोक न्यायाधीश सुश्री सिमरनजीत कौर, परियोजना प्रमुख श्री आर.एन. सिंह एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
कार्यक्रम के दौरान बार एशोसिएशन चमोली के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, एडवोकेट ज्ञानेन्द्र खंन्तवाल,प्रदीप सिंह तेजपाल एवं साइबर सेल से चंदन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टीएचडीसी के लगभग 100 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान टीएचडीसी में कार्यरत अधिकारी (सामाजिक) शैफाली राय ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामुदायिक विकास के कार्यों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी। जिसके बाद सचिव महोदया ने टीएचडीसी की विभिन्न पहलों की सराहना करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को अपने मौलिक मानवाधिकारों एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। जिला प्रशासन इस बारे में जागरुकता फैलाने के लिए टीएचडीसी द्वारा चलाए जा रहे अभियान का सहारा लेगी।
कार्यक्रम में श्री खंतवाल ने सभी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का इतिहास बताया। इसके बाद साइबर अपराध प्रकोष्ठ के चंदन सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को साइबर अपराध के प्रकार एवं इनसे निपटने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्होंने वीडियो दिखाकर सभी को सतर्क रहने की सलाह दी। साइबर सेल ने सभी को उत्तराखंड पुलिस एप्प डाउनलोड कर उपयोग करने की सलाह दी तथा सा टोलफ्री नबंर 1930 के बारे में जानकारी दी। मानवाधिकार दिवस हर वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर एस.वी प्रसाद, देवी भट्ट, वाईएस चौहान, डीएस मखलोगा, शेखर श्रीवास्तव, संदीप, भी मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ