जूनियर हाईस्कूल बेनोली"कर्णप्रयाग के बच्चों ने विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केंद्र औली का भ्रमण किया।


---------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ, 26 दिसंबर।
मैती आंदोलन के जनक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत के पैतृक गावँ बेनोली के जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा स्थली औली का भ्रमण किया। 
 औली पहुंचे स्कूली बच्चों ने औली मे स्थापित आठ सौ मीटर लंबी चियर लिफ्ट का लुफ्त उठाया तो औली की हसीन वादियों को नजदीक से निहारा। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने जोशीमठ में भगवान नरसिंह के दर्शन भी किए।
जूनियर हाईस्कूल बेनोली के 41 बच्चों का शैक्षणिक दल प्रधानाध्यापक एसएस चौहान एवं सहायक अध्यापक भगवती प्रसाद गैरोला, विकास कोठियाल व विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष यशोदा देवी के नेतृत्व मे यहाँ पहुंचा था। जोशीमठ/औली मे प्राथमिक शिक्षक संघ जोशीमठ के अध्यक्ष राजेश थपलियाल ने शैक्षणिक दल का स्वागत करते हुए उनका सहयोग व मार्गदर्शन किया।
गौरतलब है कि जूनियर हाईस्कूल बेनोली के छात्र- छात्राओं के ज्ञान बर्धन के लिए  विद्यालय परिवार द्वारा स्वयं के खर्चों पर शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है, विगत वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने न केवल जड़ी बूटी शोध संस्थान, मत्स्य उत्पादन केंद्र वेरागणा, बल्कि जिलाधिकारी कार्यालय गोपेश्वर एवं जिला जज न्यायालय का भी अवलोकन किया। 
इस दौरान चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना द्वारा  पूछे गए प्रश्नों का बच्चों ने उत्तर दिया। जिलाधिकारी ने भी शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम की सराहना की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ