बीकेटीसी- नियुक्ति एवं पदोन्नति उप समिति की बैठक मे कर्मचारी हितों को लेकर हुई चर्चा।।


जोशीमठ,18 दिसंबर। 
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति नियुक्ति एवं पदौन्नति उपसमिति की बैठक  बीकेटीसी उपाध्यक्ष तथा नियुक्ति- प्रौन्नति समिति अध्यक्ष  किशोर पंवार की अध्यक्षता में  शनिवार को  समिति मुख्यालय जोशीमठ में आयोजित हुई, देर शाम तक चली इस बैठक मे  कर्मचारियों के प्रौन्नति आवेदनों पर  चर्चा हुई। 

मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बैठक में प्रौन्नति आवेदनों पर चर्चा के अलावा, अस्थायी कर्मचारियों के सेवा से अलग होने पर एकमुश्त धनराशि दिये जाने की सिफारिश की गयी।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कतिपय कर्मचारी कई वर्षों की सेवा के बाद भी स्थायी नहीं हो पाते है अत: नियुक्ति उप समिति ने ऐसे कर्मचारियों को सेवा से विलग होने पर एक मुश्त सहायता दिये जाने का प्रावधान हेतु सिफारिश  की गयी  है‌ यह सिफारिश  मंदिर समिति के अनुमोदन हेतु भेजी जा रही है।
नियुक्ति एवं प्रौन्नति की बैठक में मंदिर समिति एवं उपसमिति के  सदस्य  आशुतोष डिमरी, पुष्कर जोशी तथा  वीरेंद्र असवाल सहित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान,  राजकुमार नौटियाल  तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र सिंह बिष्ट शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ