दिल्ली/जोशीमठ,16दिसंबर।
विजय दिवस के पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को आर्मी हाउस दिल्ली में स्वागत समारोह कार्यक्रम के दौरान सीमान्त ब्लॉक जोशीमठ चमोली के सीमान्त प्रतिनिधियों ने देश के प्रथम व्यक्ति/राष्ट्रपति द्रुपति मुर्मू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।
इस अवसर पर देश के तीनों सेनाओं के अध्यक्ष एवं देश के अन्य सैन्य अधिकारी शामिल थे। सीमान्त जोशीमठ ब्लॉक से प्रधान संगठन चमोली के महामंत्री पुष्कर सिंह राणा के नेतृत्व में बड़ागांव विवेक रावत,कैलाशपुर से सरिता देवी (प्रधान),परसारी से गायत्री देवी,सुनीता देवी व मलारी/देहरादून से साइक्लिष्ट शिवांगी राणा आदि सम्मलित थे।
इस स्वागत समारोह में देश के अनेक अवार्ड एचीवर्स,प्रिंसिपल/टीचर, मीडिया के लोग,आर्मी औऱ सिविल के आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट पर्सन,बीर नारी/युद्ध के दौरान विकलांग हुए सैनिक औऱ ऑफिसर्स,अलग अलग बॉर्डर से आये हुए बॉर्डर एरिया के लोग व उच्च सैन्य अधिकारी शामिल थे।
श्री राणा ने अपनी पूरी टीम व सीमान्त ब्लॉक जोशीमठ की ओर से मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडर इन चीफ ले0 जनरल योगेन्द्र डिमरी, नौ स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर आनन्द ,कर्नल ताज, मेजर आरती व अन्य सैन्य अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 टिप्पणियाँ