श्री बद्री केदार मंदिर समिति बैठक:-यात्राकाल 2023 की तैयारियों पर हुई चर्चा, कर्मचारी सेवा नियमावली बनाने का प्रस्ताव पारित।।

देहरादून,22 दिसंबर।  
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)  की बोर्ड बैठक बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में  हुई,जिसमे बैठक कार्यवाही शुरू होने से पूर्व भगवान श्री बदरीविशाल एवं भगवान केदारनाथ जी की आरती वाचन हुआ।   
बैठक मे सर्वप्रथम पिछले बोर्ड बैठक  की अनुपालन आख्या पढ़ी गयी।
बैठक में यात्रा वर्ष 2022 की समीक्षा हुई तथा आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर भी व्यापक चर्चा की गयी। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि    श्रद्धालुओं  को धामों में सरल सुगम  दर्शन एवं यात्रा  व्यवस्था के मद्दैनजर  आगामी यात्राकाल  2023 की तैयारियां की जा रही है‌।  मंदिर समिति ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के  दूरदर्शी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा मार्गदर्शन  हेतु आभार जताया।    आज हुई बैठक में कर्मचारियों के लिए सेवानियमावली बनाने, मास्टर प्लान के अंतर्गत भूमिभवन अधिग्रहण के की एवज में मंदिर समिति को उचित भूमि अथवा मुआवजा देने,  यात्राकाल में बदरीनाथ एवं केदारनाथ में कर्मचारियों की आवासीय व्यवस्था किए जाने हेतु,केदारनाथ धाम में सोना चढानेवाले लक्खी बंधुओं का धन्यवाद प्रस्ताव, ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ कोठा भवन जीर्णोद्धार, विश्रामगृहों अधीनस्थ मंदिरों में पद सृजन करने, के प्रस्ताव पारित हुए।  मंदिर समिति का ई -आफिस बनाये जाने, ई फाइलिंग, सहित सूचना तकनीकी को बढ़ावा देने, यमुनोत्री- गंगोत्री यात्रा के मद्देनजर उत्तरकाशी में मंदिर समिति विश्राम गृह बनायेजाने,विश्वनाथ संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में सोलर हीटर लगवाने,  केदारनाथ रावल पद की नियमावली बनाने, मंदिर समिति कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड बनाने, तुंगनाथ मंदिर में छतरीनव निर्माण, भविष्य बदरी मंदिर सुभाई में भोगमंडी एवं मंदिर छत पर तांबे की चद्दर चढाये जाने, विश्वनाथ  मंदिर गुप्तकाशी में पत्थर लगाने, कर्मचारियों की कार्य  प्रगति आख्या संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित बीकेटीसी  उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी,पुष्कर जोशी, राजपाल जड़धारी,जय प्रकाश उनियाल, भास्कर डिमरी,नंदा देवी, कृपाराम सेमवाल, वीरेंद्र असवाल, महेंद्र शर्मा, रणजीत सिंह राणा, मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी/ केदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के उप सचिव  योगेन्द्र सिंह,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, कमेटी सहायक अतुल डिमरी, अमित देवराड़ी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ