---------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,27 नवंबर।
श्री नरसिंह नवदुर्गा सेवा समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद कपरूवाण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई, जिसमे समिति की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।
बैठक मे नितिन सेमवाल को अध्यक्ष, विजेंद्र सिंह बिष्ट
को कोषाध्यक्ष मयंक राणा को सचिव तथा उमेश चन्द्र सती को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि सह सचिव पद पर हिमांशु नैनवाल को चयनित किया गया।
निवर्तमान सचिव अनिल नंबूरी के संचालन मे हुई इस बैठक मे श्री बद्रीनाथ धाम के निवर्तमान धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल, देवपूजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी,पूर्व अध्यक्ष गोविंद प्रसाद भट्ट, देवेंद्र बल्लभ सकलानी, सतीश भट्ट,भरत प्रसाद सती, सरजीत राणा, दीपक साह,विशंभर सिंह कवाण,पंडित सुशील सती,बीरेंद्र सिंह नेगी,प्रकाश सती, सुशील थपलियाल, सूरज सकलानी, अनिल नौटियाल,रंजना शर्मा, महिला मंगल दल अध्यक्ष कुसुम सती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
इस बैठक के उपरांत देवपूजाई समिति की बैठक हुई, जिसमे पाण्डव निर्त्य आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई, तय हुआ कि एक सप्ताह के भीतर पाण्डव पश्वाओं के साथ पुनः बैठक होगी, जिसमें आयोजन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ