पोखरी/चमोली,10 नवंबर।
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने हित चिंतन अभियान की शुरुआत करते हुए एक हजार नवीन कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा है।
गौरतलब है कि विहिप बजरंग दल द्वारा संगठन के विस्तार हेतु हर दो वर्ष बाद सदस्यता अभियान चलाया जाता है ,इसी क्रम में संगठन का विस्तार करने के लिये गुरुवार को पोखरी प्रखंड में हित चिंतन अभियान आरंभ किया गया।
विहिप जिला अध्यक्ष राकेश मैठाणी की अध्यक्षता में शुरू हुई अभियान बैठक मे मुख्य वक्ता के रूप मे विभाग मंत्री पवन राठौर मौजूद रहे, अभियान बैठक कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री प्रदीप फर्स्वाण ने किया।
बैठक मे पोखरी प्रखंड के प्रत्येक ग्राम तक संगठन को मजबूत करने के लिये एक हजार नवीन कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया।
इस बैठक मे प्रखंड अध्यक्ष सुभाष रावत,प्रखंड सयोजक देवेंद्र पंत,प्रखंड मंत्री सुरवीर सिंह, विद्यार्थी प्रमुख शुभम राणा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री ललित मिश्रा,गोरभ पोखरियाल,सूरज नेगी,सौरभ पोखरियाल आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
0 टिप्पणियाँ