मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम जनरल खंडूड़ी से भेंट कर जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।।

देहरादून,01अक्टूबर।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना कॉलोनी, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) श्री भुवन चन्द्र खण्डूरी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ