आरएसएस के प्राथमिक शिक्षा वर्ग के दौरान आयोजित विजयादशमी उत्सव पर हुए शक्ति प्रदर्शन के कार्यक्रम-शस्त्र पूजा ।।

------ प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,07अक्टूबर।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा जोशीमठ नगर के श्री बद्रीनाथ वेदवेदांग  स्नात्तकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय मे आयोजित प्राथमिक शिक्षा वर्ग के सप्तम दिवस शुक्रवार को विजयादशमी का उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,  जिसमे प्रशिक्षणार्थी स्वयं सेवकों,ब्यवस्था में लगे स्वयं सेवकों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या मे महिलाएं सम्मलित हुई।
विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम के दौरान  स्वयं सेवकों द्वारा अनेक करतब व दण्ड के अनेक प्रयोगों का प्रदर्शन किया, कार्यक्रम मे घोष प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहा।
प्राथमिक शिक्षा वर्ग/विजयादशमी उतसव के मुख्य वक्ता  विभाग संघ चालक राजेन्द्र सिंह भण्डारी का सारगर्भित व प्रेरणादायक उदबोधन रहा।उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के उद्देश्यों एवं संघ द्वारा हिंदू समाज को संगठित किए जाने के सफलतम प्रयासों की विस्तृत जानकारी स्वयं सेवकों को दी। उन्होंने कहा कि संघ मे अब इतने समर्पित कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं कि यह संगठन भारत ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है, और समर्पण भाव से योगदान देने वाले स्वयं सेवक समाज को नई दिशा दे रहे हैं।
ज्योतिर्मठ के प्रबंधक दंडी स्वामी रामानंद सरस्वती की अध्यक्षता एवं जिला प्रचारक राहुल जी एवं परिवार प्रबोधन प्रमुख भरत सिंह सजवाण के संयुक्त संचालन मे हुए विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम मे जिला संघ चालक राजेन्द्र पन्त,सह जिला संघ चालक शांति प्रसाद भट्ट मौजूद रहे।
सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग के अलग अलग दिवसों में विभाग प्रचारक शरद जी,विभाग कार्यवाह प्रहलाद पुष्पवाण,नगर संघ चालक दाता राम मिश्रा,विभाग प्रचार प्रमुख शम्भू प्रसाद चमोला,जिला बौद्धिक प्रमुख दिनेश मेंदुली,सह बौद्धिक प्रमुख मंगल जी, नगर प्रचारक आनन्द जी,सर्व ब्यवस्था प्रमुख/सह नगर कार्यवाह दरवेश्वर प्रसाद थपलियाल,सुरक्षा ब्यवस्था प्रमुख देवी प्रसाद देवली,प्रेम विश्नोई व वर्ग कार्यवाह कुलबीर सिंह की मौजूदगी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ