बीती सायं को बिरही-निजमुला सड़क मार्ग हुई कार दुर्घटना मे मरने वालों की संख्या चार हो गई है।
जोशीमठ प्रखंड के करछी गावँ के ग्रामीण गांव की ओर से पूजा के लिए गौंणा गावँ गए थे लौटते हुए यह हादसा हो गया, दुर्घटना ग्रस्त कार मे पाँच लोग सवार थे।, जिनमें चार की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद करछी गावँ मे मातम पसरा है।
मृतकों मे कर्ण सिंह नेगी-62 वर्ष,देव सिंह-52 वर्ष,गंगा सिंह -47 वर्ष,व बलबीर सिंह नेगी- 35 वर्ष है।
0 टिप्पणियाँ