वामन द्वादशी पर्व पर श्री बद्रीनाथ धाम मे आयोजित होने वाले मतामूर्ति मेले की तैयारियां शुरू,माणा गावँ से घंटाकर्ण देवता ने बद्रीनाथ पहुंचकर भगवान श्रीहरिनारायण को मतामूर्ति मंदिर पहुंचने का निमंत्रण दिया।
बुधवार को भगवान बदरीनाथ जी अपनी माता मूर्ति से भेंट करने मतामूर्ति मंदिर पहुंचेंगे
इससे पहले मंगलवार सायं को क्षेत्रपाल घण्टाकर्ण भगवान बदरीविशाल जी के दर्शन को पंहुंचे एवं उन्हें माता मूर्ति मंदिर में आने का न्योता दिया।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य भाष्कर डिमरी, सीईओ बीडी सिंह, धर्माधिकारी आचार्य भुवनचंद उनियाल, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, ने माणा गांव से पंहुंचे पश्वा, पुजारीगण को तुलसीमाला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस मौके पर माणा के प्रधान पीताम्बर मोलपा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ