पोखरी प्रखण्ड मे विहिप के विभाग मंत्री पवन राठौड़ की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे अनेक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संगठन विस्तार करने व संगठनो को सक्रिय करने पर भी मंथन हुआ। इस दौरान प्रखण्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्वों से भी नवाजा गया।
विहिप के जिला मंत्री प्रदीप फर्स्वाण के संचालन मे हुई इस बैठक मे सुभाष रावत को पोखरी प्रखण्ड के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया, देवेन्द्र पंत को प्रखंड संयोजक, रवि राणा को प्रखण्ड मंत्री,सुभम राणा-प्रखण्ड विद्यार्थी प्रमुख,अंकित चौधरी-विद्यार्थी सह प्रमख,अंकित भण्डारी व शूरवीर सिंह रावत को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
विहिप विभाग मंत्री पवन राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने व प्रखण्ड स्तर पर2 विस्तार करने की अपेक्षा की।
0 टिप्पणियाँ