बद्रीनाथ/जोशीमठ,06सितंबर।
नारद जयंती के अवसर पर भू वैकुंठ धाम श्री बद्रीनाथ मे नारद उत्सव का भब्य आयोजन हुआ।
बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल की मौजूदगी मे मुख्य पुजारी श्री रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पवित्र नारद कुंड में देवऋषि नारद की पूजा/अर्चना की।
डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की ओर से आयोजन को भब्य रूप दिया गया।
इस मौके पर सेना की गढ़वाल स्काउट की मधुर बैंड धुन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया था ।
इस पूजन कार्यक्रम में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार,समिति के सदस्य भास्कर डिमरी व डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद डिमरी के अलावा विपुल डिमरी, राजेन्द्र प्रसाद डिमरी, नरेश डिमरी, सुरेश डिमरी समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ