पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत पहुंचे बद्रीनाथ,सीमा दर्शन के तहत देवताल-"मानापास" जायेंगे।

-------प्रकाश कपरूवाण ।
बद्रीनाथ/जोशीमठ,09सितंबर।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने देर सायं  बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन-पूजन किए। रात्रि प्रवास बद्रीनाथ धाम मे करने के उपरांत वे शनिवार को सीमा दर्शन कार्यक्रम के तहत देवताल-माना पास भी जायेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री के बद्रीनाथ पहुंचने पर बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार व सीईओ बीडी सिंह ने उनका स्वागत किया।
बद्रीनाथ जाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री  जोशीमठ में आयोजित चण्डिका उत्सव-फुलकोठा में पहुंचे,ब्रह्मकमल पुष्पों के बीच माँ चण्डिका एवं सैकड़ों अखण्ड ज्योति के दिब्य दर्शन किए।
देवपुजाई समिति जोशीमठ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी ने जोशीमठ ग्रामवासियों की ओर से उनका स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ