विधानसभा भर्ती प्रकरण की जाँच रिपोर्ट आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने सभी विवादित भर्तियों को निरस्त करने निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार भर्ती प्रकरण पर कोटिया जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट गुरुवार देर सायं को विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दी थी,रिपोर्ट में नियुक्तियां रद्द करने की सिफारिश की गई थी, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने 228 विवादित भर्तियों को निरस्त करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
0 टिप्पणियाँ