--------- प्रकाश कपरूवाण ।
जोशीमठ,12 सितंबर।पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने सोमवार को भारत-चीन सीमा से सटे रिमखिम-बड़ाहोती व पार्वती कुण्ड पहुंचे।
सीमा दर्शन यात्रा के तहत देवताल माना पास के बाद वे नीती-मलारी घाटी के बड़ाहोती पहुंचे।
पूर्व सीएम का अपनी सीमाओं के दर्शन कार्यक्रम से निश्चित ही अन्य लोगो व पर्यटकों का भी सीमा दर्शन के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी जो भविष्य मे उत्तराखंड की आर्थिकी को भी मजबूत करेगा।
सोमवार को बड़ागांव मे हनुमान शिला के दर्शन के उपरांत सीमान्त ग्राम मलारी पहुंचे पूर्व सीएम का जनजाति सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री रामकृष्ण सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
सीमा की अग्रिम चौकियों मे सेना व आईटीबीपी के सीमा प्रहरियों ने उनकी आगवानी की।
पूर्व मुख्यमंत्री के सीमा दर्शन यात्रा कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट,बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, भाजपा गोपेश्वर नगर अध्यक्ष विनोद कनवासी,बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, उत्तराखंड बार संघ के पूर्व अध्यक्ष पृथ्वीपाल चौहान,विशेष कार्यधिकारी अभय सिंह रावत,कर्मकार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल, सतेन्द्र नेगी,दर्शन रावत व सुबोध भण्डारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ