योगेंद्र सिंह होंगें बद्री केदार मंदिर समिति के सीईओ, आदेश जारी।

जोशीमठ,13 सितंबर।
पीसीएस अधिकारी योगेन्द्र सिंह को बीकेटीसी का मुख्य   कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है।
शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदारनाथ विकास प्राधिकरण तथा सयुंक्त सचिव श्री केदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट देहरादून योगेन्द्र सिंह के वर्तमान पदभार के साथ मुख्य कार्याधिकारी बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति  का अतिरिक्त  दिया गया है।
पीसीएस अधिकारी योगेन्द्र सिंह वर्ष 2016 से 2019 तक जोशीमठ के एसडीएम रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ