--------- लक्ष्मण नेगी"कल्पबीर"
फाइल फोटो- गौरा देवी की छंतोली को प्रस्थान कराते ग्रामीण ।।
उर्गम-जोशीमठ,29अगस्त।नंदाष्टमी पर्व से पूर्व नन्दा लोकजात की धार्मिक परंपराओं के क्रम मे सोमवार को उर्गम घाटी देवग्राम के गौरादेवी मंदिर से गौरा माई की छंतोली लोकजात के लिए प्रस्थान किया, छंतोली का रात्रि प्रवास फ़्यूलानारायण मंदिर मे होगा।
गौरामाई की छंतोली मंगलवार को रोखणी बुग्याल मे लोकजात करने व ब्रह्मकमल पुष्पों के साथ वापस फ़्यूनलानारायन मंदिर पहुंचेगी,जहां भगवान फ़्यूनलानारायन को ब्रह्मकमल पुष्प अर्पित करने व पूजा/अर्चना के बाद ब्रह्मकमल पुष्पों से सजी छंतोली गौरा देवी मंदिर देवग्राम पहुंचेगी।
गौरा मंदिर मे "फुलकोठा" धार्मिक उत्सव होगा और इसी के साथ उर्गम घाटी मे नन्दा उत्सव का आगाज होगा जो आगामी 6 सितंबर तक चलेगा।
0 टिप्पणियाँ