प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का जोशीमठ पहुँचने पर हुआ भब्य स्वागत ।।

जोशीमठ,31अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार जोशीमठ पहुंचने पर महेन्द्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
जीआईसी चौक टीसीपी पर फूल मालाओं से स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं ने श्री भट्ट को खुले वाहन मे बैठाकर रोड शो निकाला,इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा भी की गई।
गौरतलब है कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट इन दिनों गढ़वाल मंडल भ्रमण पर हैं,इस दौरान सीमान्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ पहुंचने पर दायित्वधारी राज्यमंत्री रामकृष्ण सिंह रावत,बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य भाष्कर डिमरी,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया,महामंत्री संदीप नौटियाल,जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, जिपं की पूर्व अध्यक्ष विजया रावत,पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहणी रावत व ऋषि प्रसाद सती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव प्रसाद सेमवाल,कृष्णमणि थपलियाल,सुभाष डिमरी,नितेश चौहान,प्रवेश डिमरी, प्रदीप फर्स्वाण,किशोर कनियाल,पूर्व प्रमुख भरत सिंह नेगी, देवेश्वरी कपरूवाण,शांता भट्ट,शांति चौहान,महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजना शर्मा, कॉपरेटिव बैंक निदेशक मुकेश कुमार,मथुरा प्रसाद हटवाल,नितिन ब्यास,अंशुल भुजवान,गौरव नंबूरी,रविन्द्र साह,व पूर्व सैनिक संगठन के कॉर्डिनेटर भागवत थपलियाल सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
जोशीमठ पहुँचने से पूर्व बुधवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने श्री बद्रीनाथ धाम मे भगवान बद्री नारायण के दर्शन/,पूजन देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।इस दौरान बद्रीनाथ के कार्यकर्ताओं,तीर्थ पुरोहित समाज व बद्री केदार मंदिर समिति ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
इधर मंगलवार को बद्रीनाथ प्रस्थान से पूर्व  नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज के 99 वें जन्मोत्सव समारोह मे पहुंचे जहाँ ज्योतिर्मठ के ब्यवस्थापक मुकुंदानन्द ब्रह्मचारी ने मठ की ओर से उनका अभिनंदन किया।
नरसिंह मंदिर मे सायंकालीन आरती पूजा में सम्मिलित होने के उपरांत श्री भट्ट ने ब्रह्मलीन ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज की श्रीमठस्थली में पूजा/अर्चना कर महाराज श्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान श्रीमठस्थली के प्रबंधनक आशीष ब्रह्मचारी व वैदिक विद्वानों ने उनका स्वागत किया।
श्री भट्ट के भ्रमण के दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय शैलेंद्र बिष्ट व मुकेश कोली,कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, बरिष्ठ भाजपा नेता राम चंद्र गौड़, अरुण मैठाणी, जिपं सदस्य विनोद नेगी,जिला उपाध्यक्ष तारेन्द्र थपलियाल आदि अनेक बरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ