भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प,रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक।

----------- प्रकाश कपरूवाण ।
जोशीमठ,07अगस्त।
आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक तिरंगा झंडा वितरण किया गया।
यहाँ ब्लॉक सभागार में भाजपा ग्रामीण एवं नगर मंडल की सँयुक्त बैठक मे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से हर घर मे तिरंगा लगाने की अपेक्षा की गई।
बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक सभागार से पूरे नगर मे तिरंगा रैली निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।
कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक मे भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती,नगर अध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया,बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार,जिपं की पूर्व अध्यक्ष विजया रावत,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुचिता चौहान व भरत सिंह नेगी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव प्रसाद सेमवाल,पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहणी रावत व ऋषि प्रसाद सती,ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष भुवनेश जोशी,सुभाष डिमरी,अमित सती,बद्री प्रसाद बगवाड़ी, कैप्टन मदन सिंह,हीरा पंवार,देवेश्वरी कपरूवाण,सांसद प्रतिनिधि मुकेश डिमरी,प्रदीप फर्स्वाण, रंजना शर्मा, हर्षबर्धन भट्ट,सहित नगर व ग्रामीण मंडलो के बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्रों के संयोजक मौजूद रहे। प्रभारी के रूप भाजपा नेता/भेषज संघ के अध्यक्ष सतेन्द्र असवाल मौजूद रहे।  बैठक का संचालन मंडल महामंत्री संदीप नौटियाल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ