चमोली जनपद मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, फलदार पौधों का हुआ रोपण।


गोपेश्वर/जोशीमठ,04 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली के सभी 18 मंडलों में प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। 
नंदप्रयाग एवं बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक 
महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली के कार्यकर्ताओं में  उत्साह का संचार हो गया है। महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जहां जनपद के सभी मंडल मुख्यालयों में मिष्ठान वितरण आतिशबाजी एवं प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया वही ब्रहस्पतिबार को उनके जन्मदिन पर अनेकों स्थानों पर फलदार वृक्षों का रोपण,  सफाई अभियान के कार्यक्रम, गोष्ठियों का आयोजन,  एवं मिष्ठान वितरण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।  प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन कार्यक्रम के नगर मंडल गोपेश्वर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पपडियाणा गांव मे महिला मंगल दल एवं कीर्तन मंडली की महिलाओं के साथ सफाई अभियान चलाया गया। ।
 
गांव में आयोजित हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए  भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट बाल्य काल से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे है, उनके रोम रोम में राष्ट्रभक्ति रची बसी हुई है,श्री भट्ट ने अपने स्मरणो में लिखा है कि उन्होंने राम जन्म भूमि के आंदोलन में एवं उत्तराखंड आंदोलनों में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा संगठन में भी अपना पूर्णकालिक समय देकर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार प्रसार किया। 
 पार्टी एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश के सम्मानित अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी है। 
श्री बिष्ट ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए निष्ठा एवं ईमानदारी से संगठन के कार्य के लिए समर्पित रहना चाहिए।  
 इस अवसर पर जिला महामंत्री नवल भट्ट, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, दसौली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, नगर पार्षद एवं सोशल मीडिया प्रभारी उपेंद्र भंडारी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय कुमार, अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित,  बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पवार, बी एल ए देवेंद्र सिंह नेगी,  प्रीति नेगी, शकुंतला पवार, सीमा, सरिता, विनीता, कविता, देवेश्वरी, दानेश्वरी, कीरत सिंह भंडारी, वीरेंद्र सिंह रावत, सुधीर तिवारी, राजकुमार, ललित कुमार, संजय सती,  पुष्पा, लता देवी, जयंती देवी, महेश्वरी देवी, दर्शनी देवी, भुनेश्वरी, ममता देवी, आशा देवी, रेखा देवी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ