बद्रीनाथ/जोशीमठ,16 अगस्त।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व मे भारत-चीन सीमा पर देवताल-माणा पास तक 18 हजार फीट की ऊंचाई पर सीमा दर्शन एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई।
सांसद गढ़वाल के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं,श्रद्धालुओं व अधिकारियों के दल ने मंगलवार को श्री बद्रीनाथ धाम से यात्रा शुरू की,करीब 52 किमी की दूरी तय कर यात्रा देवताल-माणा पास पहुंची।यहाँ देवताल के पवित्र जल का आचमन करने व हनुमान मंदिर मे पूजा अर्चना के उपरांत सीमा दर्शन यात्रा निकाली गई।
इस दौरान पूर्व सीएम व सांसद श्री रावत ने सीमा की अग्रिम चौकियों मे तैनात सीमा प्रहरियों से भेंट कर उनका हाल चाल जाना व उन्हें आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
सांसद गढ़वाल के नेतृत्व मे आयोजित सीमा दर्शन यात्रा मे भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी,बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ बी डी सिंह, दशौली मंडल अध्यक्ष विक्रम बर्त्वाल,गोपेश्वर नगर अध्यक्ष विनोद कनवासी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी,पालिका सभासद नितिन ब्यास,महामंत्री नितेश चौहान,जन संपर्क अधिकारी विजय सती, श्री बद्रीनाथ के मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान सहित बड़ी संख्या मे बद्रीनाथ,माणा व बामणी के नागरिक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ