श्री बद्रीनाथ धाम मे भी निकली तिरंगा रैली,बड़ी संख्या मे श्रद्धालु भी हुए सम्मलित।

बद्रीनाथ,12अगस्त।
विश्व के सर्वश्रेष्ठ धाम श्री बद्रीनाथ मे भी आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
श्री बद्रीनाथ मंदिर सिंहद्वार से शुरू हुई इस तिरंगा रैली मे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया गया।
तिरंगा रैली का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने किया,रैली में आईटीबीपी के अलावा भाजपा युवा मोर्चा,ब्यापार संगठन,बामणी गांव के साथ ही बड़ी संख्या मे बद्रीनाथ पहुंचे तीर्थयात्री भी सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ