निर्माण कार्यों मे पाँच गुना रॉयल्टी वसूल किए जाने के विरोध मे ठेकेदार संघ हुआ मुखर,मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

जोशीमठ,17अगस्त।
ठेकेदार महासंघ जोशीमठ ने सरकारी निर्माण कार्यों पर  रॉयल्टी दरों से पाँच गुना वसूली किये जाने के आदेश का पुरजोर विरोध किया है।
यहाँ ठेकेदार महासंघ के अध्यक्ष संजय उनियाल की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे रॉयल्टी की दरों में पाँच गुना पेनाल्टी वसूले जाने के शासनादेश को तुरंत वापस लिए जाने व रॉयल्टी की ब्यवस्था पूर्व की भांति किए जाने की मांग की गई है।
बैठक मे जीएसटी की की दरों को पूर्व की भाँति 12 प्रतिशत ही किए जाने,नगर पालिका/,नगर पंचायतों मे कार्य करने वाले छोटे व मझोले ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण मे ईपीएफ की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग की गई है। ऐसा न किये जाने पर विभागों द्वारा आमंत्रित की जाने वाली निविदाओं का ठेकेदार महासंघ पुरजोर विरोध करेगा।
बैठक के उपरांत इन्हीं मांगो को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
ठेकेदार महासंघ की इस बैठक मे महासंघ के2 अध्यक्ष संजय उनियाल के अलावा प्रकाश नेगी,राजेन्द्र रतूड़ी,वीरेंद्र विलिंगवाल,विजय कपरूवाण, कर्ण सिंह,संजय सती,राजेन्द्र कपरूवाण,गणेश डिमरी,अंशुल भुजवान,मुकेश कुमार,सुभाष पंवार,विजय डिमरी,दिनेश लाल साह व विनोद नंबूरी सहित अनेक ठेकेदार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ