उर्गम क्षेत्र मे राजस्व भूमि पर उगी भांग को नष्ट किया गया।।

जोशीमठ,27अगस्त।
चमोली पुलिस ने शनिवार को उर्गम घाटी पहुंचकर कई स्थानों पर उगी भांग को नष्ट किया।
जनपद चमोली की पुलिस क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन नताशा सिंह के नेतृत्व में जोशीमठ पुलिस व एसओजी टीम ने ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों की मौजूदगी में बंजर भूमि मे उगी भांग को नष्ट किया।
 जोशीमठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय भारती के अनुसार पुलिस फोर्स की मौजूदगी मे सलना के खवाला तोक,उर्गम व देवग्राम आदि मे राजस्व बंजर   भूमि पर उगी भांग को नष्ट किया गया।
इस दौरान पुलिस व  एसओजी टीम के अलावा राजस्व उप निरीक्षक विजय डुंगरियाल आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ