अखण्ड भारत दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा।

जोशीमठ,14अगस्त।
अखंड भारत संकल्प दिवस व श्रीकृष्णजन्माष्टमी महोत्सव झांकी को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। 
अखंड भारत विषय पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के ही दिन भारत का विभाजन हुआ था तथा देश को विभाजन के उपरांत भयंकर नरसंहार की विभीषिका से गुजरना पड़ा था। इसी विभाजन से उत्पन्न सामुदायिक द्वेष आज भी यदाकदा समाज में देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र में  राजनैतिक मतभेद स्वाभाविक है किन्तु इसकी आड़ में देश विरोधी गतिविधि स्वीकार्य नहीं हो सकती है। 
जन्माष्टमी महोत्सव पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि नगर जोशीमठ के सभी वार्डों के नागरिकों को एकजुट सम्मलित कर भव्यरूप से  मनाया जाएगा, 19 अगस्त ज्योतिर्मठ शिवालय पर सभी कार्यकर्ता, श्रद्धालु व भक्तजन एकत्र होकर झांकी के रूप में मारवाड़ी तिराहे से मुख्य बाजार होते हुए इंटर कॉलेज- बद्रीनाथ तिराहा  तक चलेगी, तदोपरांत श्रीनृसिंह मंदिर में पहुँच कर प्रसाद वितरण के साथ झांकी समपन्न होंगी।  
इस अवसर पर विहिप के विभागध्यक्ष देवी प्रसाद देवली, नगराध्यक्ष प्रदीप भट्ट, नगरमंत्री प्रदीप नवानी, मातृ शक्ति सत्संग प्रमुख  देवेश्वरी कपरूवाण,  प्रेमा नेगी, भुवनेश्वरी देवी, रमा वैष्णव, शिखा कोठियाल, शांति चौहान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ