धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,श्रीकृष्ण व राधा रूपी सज्जा प्रतियोगिता हुई आयोजित।

जोशीमठ,18अगस्त।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ मे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, विद्यालय में भगवान श्री कृष्ण जी एवं राधा जी की रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के बहिनों ने राधा जी के रूप सज्जा में और  भैयाओ ने भगवान श्री कृष्ण के रूप सज्जा प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया।
 
छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण के रूप में मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र किशन उनियाल, हार्दिक कंडारी, मनमोहन सिंह, अपने सुमधुर स्वरो से सुंदर भजनों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
 श्रीकृष्ण व राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता मे 23 छात्रों व 27 छात्राओं ने प्रतिभाग किया,अब्बल रहे प्रतिभागियों को आगामी 2 अक्टूबर को पुरष्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम में अतिथि निर्णायक के रूप में विहिप के विभागाध्यक्ष  देवी प्रसाद देवली,  प्रदीप भट्ट नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, बद्री सिंह नेगी प्रधानाचार्य शिशु मंदिर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नगर संघचालक दाता राम मिश्रा एवं श्रीमती विद्या देवी मिश्रा उपस्थित रहे। विद्यालय की आचार्य  श्रीमती बिंदु,   प्रकाश चंद्र पवार ने कार्यक्रम में सहयोग किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोली ने सभी छात्र छात्राओं को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उन्हें राधा श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए बधाई दी, उन्होंने सभी  आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ