उत्तराखंड भर्ती घोटाला:-कांग्रेस ने जोशीमठ मे फूंका भाजपा सरकार का पुतला ।।

जोशीमठ,30अगस्त।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व सहकारिता  भर्ती घोटाला एवं खनन अनियमितताओं के खिलाफ सीमान्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते राज्य सरकार का पुतला दहन किया।
जोशीमठ के नटराज चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के साथ जो धोखा किया है,वह इससे बच नहीं सकती।बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने तक  कांग्रेस का आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष श्री रावत के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम मे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्स्वाण,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवेश्वरी साह,पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सिंह राणा,पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत,   पूर्व पीसीसी सदस्य रामेश्वर थपलियाल,सभासद प्रदीप भट्ट, जिला महामंत्री रजनीश पंवार, मीना डिमरी,विद्या देवी,महेन्द्र नंबूरी,जयदीप मेहता,मोहन सिंह राणा,शंकर सिंह,विकेश कुंवर,सुरेन्द्र दीक्षित,राकेश रंजन विलिंगवाल,अन्ति प्रकाश साह,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कमल रतूड़ी,गीता परमार, ब्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ