जोशीमठ प्रखण्ड के सलूड-,डुंगरा बीट मे तैनात फारेस्ट गार्ड अनुज कुमार पर गाँव के ही शुक्रू लाल द्वारा अचानक हमला कर दिया गया।घायलावस्था मे फारेस्ट गार्ड को सीएचसी जोशीमठ लाया गया,प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।
हमले मे फारेस्ट गार्ड अनुज का जबड़ा फ़्रैक्चर हुआ है,शरीर पर अन्य चोटें भी है।
वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल के अनुसार सीएचसी मे प्राथमिक उपचार के बाद घायल फारेस्ट गार्ड को विभागीय वाहन से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। वन विभाग की ओर से मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है,विभागीय स्तर से भी घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ