भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए आठ उपाध्यक्ष व तीन महामंत्री बनाये।
तीनों महामंत्री पदों पर नए चेहरों की ताजपोशी की है। महामंत्रियों मे आदित्य कोठारी"टिहरी",खिलेन्द्र चौधरी"यूएस नगर",व राजेन्द्र बिष्ट"नैनीताल" शामिल हैं।
टीम में आठ उपाध्यक्ष व आठ मंत्री भी बनाये गए है। जबकि प्रदेश कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी क्रमशः पुनीत मित्तल व साकेत अग्रवाल को दी गई है।
टीम गठन के साथ ही महिला व युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।
महिला मोर्चा के लिए केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रदेश अध्यक्ष एवं अल्मोड़ा के शशांक रावत को युवा मोर्चे की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार मनबीर सिंह चौहान को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व देते हुए किसान मोर्चा,ओबीसी मोर्चा,अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।
भाजपा चमोली के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट,जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष रामकृष्ण सिंह रावत,बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार व कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
0 टिप्पणियाँ