जिपं सदस्य के आग्रह पर माइग्रेशन गांवों के लिए निर्धारित दरों पर हेली सेवा उपलब्ध कराने पर बनी सहमति।

पिथौरागढ़,06अगस्त।
तहसील के माइग्रेशन क्षेत्र मल्ला जोहार तथा रालम के 13 गांवों की जनता को आपदा काल में धारचूला की तरह निर्धारित दरों पर हैली सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। शनिवार को जिला अधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिपंस जगत मर्तोलिया के अनुरोध पत्र पर इस आशय के आदेश जारी किए।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आज 135 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आकर डीएम चौहान से मुलाकात की। उन्होंने डीएम से कहा कि आपदा से माइग्रेशन ग्राम पंचायतों के पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए है। इन पैदल मार्गों में चलना जानलेवा साबित हो रहा है।
उन्होंने धारचूला की तर्ज पर मुनस्यारी के माइग्रेशन ग्राम पंचायतों के लिए मुनस्यारी से हैली के आने तथा जाने के किराया की दरें घोषित करने की मांग की। ्जिला अधिकारी डॉ आशीष चौहान ने इस मांग पर सहमति जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए है।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने नगर पंचायत बनने से पहले भूमि का मालिकाना हक तथा वन पंचायतों के स्वरूप पर बातचीत कर हल निकालने की मांग उठाई। जिपंस मर्तोलिया ने मुनस्यारी पेयजल योजना की जांच पर फाइनल कार्यवाही करने, बुर्फू के ढुलान ठेकेदार के खिलाफ अंतरिम कार्यवाही करने, सेना को दी जाने वाली भूमि पर बैठक कर सर्वमान्य रास्ता निकालने सहित क्षेत्र की दर्जनों समस्याओं को उठाया।
डीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए संवधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।
मर्तोलिया ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हमें चीन सीमा क्षेत्र के गांवों में आंदोलन का बिगुल बजाना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ