-------------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,13अगस्त।पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर सीमा दर्शन-तिरंगा यात्रा मे प्रतिभाग कर श्री बद्रीनाथ धाम व देश के अंतिम गावं माणा मे अनेक कार्यक्रमों मे सम्मलित होंगें।
सांसद गढ़वाल 14 अगस्त की रात्रि को बद्रीनाथ पहुंचेंगे
15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर बद्रीनाथ मंदिर परिसर,आईटीबीपी कैम्प माणा मे झंडा रोहण के उपरांत नगर पंचायत बद्रीनाथ द्वारा 50फीट ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं देश के अंतिम गावँ माणा मे आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे प्रतिभाग करंगे। इसी दिन नगर पंचायत बद्रीनाथ द्वारा आयोजित बदरीश पंचायत महोत्सव का शुभारंभ भी करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत 16 अगस्त को श्री बद्रीनाथ धाम से माणा पास-देवताल तक सीमा दर्शन-तिरंगा यात्रा मे प्रतिभाग करेंगें।
0 टिप्पणियाँ