जोशीमठ,27जुलाई।
श्री भोले जी व माता मंगला जी के जन्मोत्सव सप्ताह पर हंस फ़ाउंडेशन द्वारा "सेवा भी सम्मान भी" कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर क्षेत्र जोशीमठ के प्राथमिक विद्यालय रविग्राम के छात्र- छात्राओं के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हंस फाउंडेशन की ओर से बच्चों को कापियां वितरित की गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी श्री भोले जी महाराज को जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा नेगी , अध्यापिका पुष्पा बड़वाल, कमल नयन सिलोड़ी, प्रदीप भंडारी, और महादीप पंवार आदि मौजद रहे।
0 टिप्पणियाँ