फसल बीमा योजना,किसान क्रेडिट कार्ड एवं आत्मा योजना के तहत बृहस्पतिबार को ब्लॉक सभागार मे गोष्ठी का आयोजन हुआ,जिसमें बड़ी संख्या मे सीमान्त कृषक मौजूद रहे।
बैठक मे कृषि प्रभारी रघुबीर सिंह कमदी ने सीमान्त कृषकों व उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
क्षेत्र प्रमुख हरीश परमार ने कृषकों को अधिक से अधिक फसल बीमा कराने व क्रेडिट कार्ड बनाने का आव्हान किया।स्टेट बैंक जोशीमठ द्वारा कृषकों को के सी सी के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई।
गोष्ठी मे विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारियां दी।
0 टिप्पणियाँ