सेवानिवृत्ति पर डीएफओ एन बी शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई।

जोशीमठ,31जुलाई।
नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक नन्दा बल्लभ शर्मा की सेवानिवृत्ति पर वन विभाग के  अधिकारियों/कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह मे स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सम्मलित हुए।
उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड वनविभाग मे 39वर्ष 1 माह की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए श्री शर्मा बेहद मिलनसार व मृदुभाषी हैं,नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ मे 1 जुलाई 2020 को पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नैतिक मूल्यों को जीवंत रखते हुए अपनी सक्रिय गुणात्मक से  भागीदारी से समाज हित व कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखा।
नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क अपने आप मे महत्वपूर्ण वन प्रभाग तो है ही,इसी के अधीन फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान भी विद्यमान है,दोनों राष्ट्रीय धरोहरों की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए श्री शर्मा के दो वर्ष के कार्यकाल मे कोई भी विवादित अथवा जनहित को प्रभावित करने वाले निर्णय नहीं हुए।
उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह मे केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आईएस नेगी,बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार,जोशीमठ की रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल,केदारनाथ की रेंज अधिकारी आरती मैठाणी, जोशीमठ ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के वन पंचायत सरपंच,महिला मंगल दल लाता के अलावा नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क,फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान,व केदारनाथ वन प्रभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ