विकास खंड पोखरी की ग्राम पंचायत मसौली के गोदली गावँ में बुधवार को ट्रांसफार्मर फटने से तीन मवेशियों की मौत हो गई है।
प्राप्त विवरण के अनुसार गोदली गावँ के धनपाल दास मवेशियों को चुगान के लिए जंगलों की ओर भेज रहे थे कि समीप ही ट्रांसफार्मर मे जोरदार धमाका हो गया,जिससे तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
ऊर्जा निगम के जेई डीएस भण्डारी के अनुसार धनपाल दास ने अपने मवेशियों को ट्रांसफार्मर के नीचे खूँटे गाड़ कर बांधे थे,ट्रांसफार्मर पर चिड़िया बैठने से धमाका हुआ और जमीनी करंट से मवेशियों की मौत हुई है।
मामले की विस्तृत जानकारी व स्थल निरीक्षण के लिए राजस्व व पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
0 टिप्पणियाँ