सीमान्त जनपद चमोली को भाजपा प्रदेश का दायित्व मिलने पर भारी उत्साह।

जोशीमठ,30 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पहली बार सीमावर्ती जनपद चमोली को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिए जाने परसीमान्त जनपदवासियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार ब्यक्त किया है।
बाल्यकाल से संगठन से जुड़े महेन्द्र भट्ट दो बार विधायक रहे है।साथ ही संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए वे अपनी सांगठनिक क्षमता का परिचय दे चुके है।
श्री भट्ट कई प्रदेशों में चुनाव संचालन की भी जिम्मेदारी निभा चुके है।
पहली बार किसी राष्ट्रीय पार्टी ने सीमावर्ती जनपद को प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद से नवाजा है। उनके अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई।
भाजपा चमोली के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने पूरे कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार ब्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ