---------प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,26जुलाई।
जल उगाओ अभियान के तहत पौधों का रोपण किया गया। जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए स्थानीय लोगों का भागीदारी से ही जल स्रोतो का संबर्धन एवं संरक्षण हो सकता है।ग्राम पंचायत भेटा के महिला मंगल दल में युवक मंगल दल के द्वारा भेंटा मगरा तोक के जल स्रोत के जलागम क्षेत्र में सघन पौधारोपण किया गया। सामाजिक संगठन लोक विज्ञान संस्थान, जय नंदा देवी स्वरोजगार शिक्षण संस्थान(जनदेश) उर्गम घाटी के संयुक्त तत्वाधान यह कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें चौड़ी पत्ती के पौधों का रोपण किया गया इस दौरान वाँज, पदम,अगू खडिक आदि के 200 पौधों का रोपण किया गया, वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य जल उगाओ अभियान 2022 का हिस्सा रहा है। इस कार्यक्रम में अलकनंदा भूमि संरक्षण के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है, रेंज अधिकारी पीएस बुटोला ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि नमी संरक्षण और पौधारोपण से चारा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिससे स्रोतों में भी पानी बड़ेगा। पिछले दिनों इस जलागम क्षेत्र में दो हजार जल तलैया का निर्माण किया गया था, उससे निकलने वाली मिट्टी को रोकने के लिए पौधारोपण आवश्यक था जिससे कि मिट्टी बनी रहे।जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि विगत 15 वर्षों से " जल उगाओ" अभियान का संचालन किया जा रहा है जिससे कि जल जंगल और जमीन सुरक्षित रह सके हमारा उद्देश्य भूमिगत जल को बढ़ावा देना है जिससे कि परंपरागत जल स्रोत पुनर्जीवित हो सके स्थानीय लोगों की पानी की समस्या समाप्त हो यह अभियान आगे भी जारी रहेगा इस कार्यक्रम में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान हेमलता देवी सहित महिला मंगल दल अध्यक्ष विनीता देवी, गीता देवी, संगीता देवी, वार्ड सदस्य कुसुम पँवार, रामेश्वरी देवी, पूरन सिंह, जमुना देवी, प्रीति देवी, मंदोदरी देवी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ