बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग हनुमानचट्टी से बद्रीनाथ तक कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। बीआरओ की मशीनें व मजदूर सुबह से ही सड़क खोलने में जुटे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ हाई वे सबसे ज्यादा नुकसान रडांग बैण्ड व कंचन नाला मे हुआ है। लामबगड़ व बेनाकुली के आस पास के अवरुद्ध मार्गों को तो खोल दिया है,लेकिन रडांग व कंचन नाला खोलने मे अभी समय लग सकता है। रडांग के तीन बैण्ड बुरी तरह से ध्वस्त हुए है।
सम्पर्क करने पर बीआरओ की 21 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि संभवतः बादल फटने की घटना के बाद ही रडांग मे सड़क को नुकसान हुआ है, किसी तरह यातायात शुरू कराने के लिए बीआरओ की आठ मशीनें व मजदूर कार्य मे लगे है,देर सायं तक आवाजाही शुरू कराने का2 प्रयास किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ