गोपेश्वर,29जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन आजकल पांच दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर है इसी भ्रमण के दौरान विगत 2 दिनों से जनपद चमोली के प्रवास पर हैं अपने प्रवास के दौरान उन्होंने मंडल घाटी में व्यूमकेश महादेव मंदिर में जाकर भगवान शिव के चरणों एवं माता अनसूया के प्रवेश द्वार पर माथा टेक कर में प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गोपेश्वर में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के निमित्त की गई बैठक को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है, यहां राष्ट्र को शिवपुरी माना जाता है, यहां व्यक्ति गौण हो जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष मे देश और दुनिया में भारत का नाम ऊंचा हुआ है और संपूर्ण देश में राष्ट्रवादी विचारधारा को बल मिला है।
संगठन मंत्री ने कहा कि आजादी की 75वें वर्ष में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है,कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम इस अमृत महोत्सव के गवाह है। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिला विधानसभा, मंडल , शक्ति केंद्र , एवं बूथ स्तर पर तिरंगा समिति का गठन कर प्रत्येक गांव में बूथ समितियों को सक्रिय करते हुए सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रत्येक घर में सही तरीके से तिरंगा झंडा लगे और तिरंगा झंडा को लगाते समय कार्यकर्ता इस बात का ध्यान दें कि तिरंगा झंडा सीधे खड़े डंडे पर लगाना है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रत्येक गांव में घर-घर तक पहुंचाना हम सब कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। उनका कहना था कि सत्ता और संगठन सिक्के के दो पहलू हैं, संगठन के बिना सत्ता नहीं होती और सत्ता के बिना संगठन नहीं होता है। इसलिए हम सबको सरकार और संगठन के साथ तालमेल बनाकर जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
संगठन मंत्री ने कहां कि विगत चुनावो में देखा गया कि मातृशक्ति का मत प्रतिशत अधिक रहा है, इसलिए हम सबको हर स्थान पर मातृशक्ति का सम्मान करना भी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सभी कार्यकर्ताओं के बीच रखते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जनपद चमोली के सभी 18 मंडलों एवं 145 शक्ति केंद्रों में हर घर तिरंगा के लिए टीमों का गठन किया गया है, साथ ही जनपद चमोली के सभी 571 बूथों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, कार्यकर्ता फिजिकली एवं बरचुअली माध्यम से तिरंगा अभियान कार्यक्रम की जानकारियां ले रहे हैं।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी विजय कप्रवान, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा, प्रदेश मंत्री बलवीर घुनियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पा पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष नंद प्रयाग हिमानी वैष्णव, नगर पंचायत अध्यक्ष पीपलकोटी रमेश बंडवाल, प्रमुख नंदा नगर घाट भारतीय देवी, प्रमुख थराली कविता देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष थराली दीपा भारती, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप सिंह रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव सेमवाल,बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार,कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, राकेश भण्डारी,दिगपाल सिंह नेगी, हरक सिंह नेगी,ऋषि प्रसाद सती, राकेश कुमार डिमरी, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, विक्रम सिंह बर्तवाल, जगदीश सती, राजेंद्र प्रसाद हटवाल, वीरेंद्र सिंह भंडारी, कुंवर सिंह कंडारी, भगवती प्रसाद नंबूरी, खिलाफ सिंह नेगी, रणजीत सिंह नेगी, महेशानंद चंदोला, नवीन नवानी, झगड़ सिंह, जयकृत सिंह बिष्ट, मंगल नारायण, जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, सोनू पुंडीर, हेमंत सेमवाल, शांति राणा, झूला देवी, सुभाष डिमरी, सत्येंद्र सिंह असवाल, डॉक्टर सौरभ वैष्णव, वीरेंद्र, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष भुवनेश जोशी, सुरेंद्र सिंह नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, देव सिंह नेगी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री समीर मिश्रा एवं नवल भट्ट ने संयुक्त रूप से किया
0 टिप्पणियाँ