वाहन के ऊपर चट्टान गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत।

कर्णप्रयाग,03 जुलाई।
कर्णप्रयाग- थराली मोटर मार्ग बगोली के पास एक वाहन के ऊपर चट्टान टूट कर गिरने से वाहन मे सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है।
प्राप्त विवरण के अनुसारग्राम मैटामल्ला"कुलसारी"के बलबीर सिंह-45वर्ष व उनकी पत्नी सावित्री देवी-40 वर्ष देहरादून से अपने गावं लौट रहे थे कि बगोली शिवालय से 150 मीटर आगे पहाड़ी से बोल्डर गिरने से दोनों वाहन के अंदर ही दब गए।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस,एसडीआरएफ व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन से दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग चिकित्सालय भेजा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ