बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग टंगणी मे अवरुद्ध,दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी।

जोशीमठ,28जुलाई।
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग टंगणी में तीन स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है,  बृहस्पतिबार को सुबह से सैकड़ों वाहन व यात्री सड़क के दोनों ओर फंसे हैं।
बीती रात्रि से सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद 
 में ही पातालगंगा व टंगणी के बीच तीन स्थानों पर मलवा व बोल्डर आने से अवरुद्ध हु है, एनएच द्वारा सड़क खोलने मे गंभीरता न दिखाने पर अवरुद्ध मार्ग में फंसे लोगों ने नाराजगी जताई।
अवरुद्ध स्थल पर फंसे विहिप के विभाग अध्यक्ष देवी प्रसाद देवली ने बताया कि उन्होंने एनएच के जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता का प्रयास किया,लेकिन उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया। 
जोशीमठ की उप जिलाधिकारी से संपर्क करने के बाद अब दूसरी ओर से भी जेसीबी मशीन लगाई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ