वीर नारी मैता देवी को सेना ने भी दी श्रद्धांजलि।

जोशीमठ,17जुलाई।
जोशीमठ नगर के सिंहधार वार्ड निवासिनी वीर नारी मैता देवी"75 वर्ष"के निधन पर स्थानीय निवासियों के अलावा सेना ने भी उनके पैतृक घाट विष्णुप्रयाग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वीर नारी मैता देवी शहीद लांसनायक फते सिंह पंवार की पत्नी थी,लांसनायक फते सिंह वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध मे शहीद हुए थे।
वीर नारी के अंतिम संस्कार मे जोशीमठ सिंहधार व आस पास के क्षेत्रों के ग्रामीणों के अलावा सेना की आईबेक्स ब्रिगेड के अधिकारी व जवान सम्मलित हुए।
वीर नारी मैता देवी के पुत्र बालम सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ