राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने शहीद स्थल पहुँच उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को नमन किया।

देहरादून,11जुलाई।
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया।
इससे पूर्व जौली ग्रान्ट एअर पोर्ट पर पहुंचने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,तीरथ सिंह रावत,त्रिवेंद्र सिंह रावत,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों व सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ